होपवेल हॉस्पिटल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लोअर बाजार थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण

Aug 16, 2021 - 15:07
 0  8
होपवेल हॉस्पिटल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रांची। राजधानी के कर्बला चौक स्थित होपवेल हॉस्पिटल में रविवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में संजय कुमार ने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने में महापुरुषों और क्रांतिकारी वीरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर होपवेल अस्पताल के संचालक व शहर के ख्यातिप्राप्त सर्जन डॉ.शाहबाज आलम ने समस्त झारखंडवासियों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकवाद दी।
मौके पर डॉ. नेहा अली मौलाना तहजीब उल हसन रिजवी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0