होटल पार्क ईन के संचालक रामाशंकर ने दो सौ गरीबों को खिलाया खाना

May 11, 2020 - 12:49
 0  12
होटल पार्क ईन के संचालक रामाशंकर ने दो सौ गरीबों को खिलाया खाना

रांची : हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन के संचालक रमाशंकर प्रसाद ने आज (सोमवार को) बिरसा चौक और आसपास के इलाकों के लगभग दो सौ गरीब लोगों को दोपहर का खाना (चावल,दाल व सब्जी) खिलाया। इस संबंध में श्री प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से तकरीबन रोज बेघर, बेसहारा और अत्यंत गरीब लोगों के बीच विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। यह सिलसिला लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों की परेशानियां बढ़ गई है। उनके समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए उन्होंने लाॅकडाउन की अवधि तक गरीबों को एक समय का खाना खिलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर समाजसेवी गोपाल झा, श्रीधर सिंह, विजय शर्मा, मुन्ना सिंह, अंकित कलवार, सहित अन्य ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0