हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल में गरीबों के लिए लगातार चल रहा लंगर

डॉ.नरेन्द्र कौर के सौजन्य से डेढ़ सौ लोगों को कराया गया भोजन

May 3, 2020 - 18:13
 0  11
हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल में गरीबों के लिए लगातार चल रहा लंगर

रांची : लाॅकडाउन के दौरान तुपुदाना (आरके मिशन रोड) स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन होम स्कूल परिसर में प्रतिदिन लंगर चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। इसके तहत आज रविवार को प्रख्यात समाजसेवी और आॅल इंडिया वीमेन्स काॅन्फ्रेंस की हटिया-तुपुदाना शाखा की सचिव डॉ.नरेन्द्र कौर की ओर से आसपास के लगभग डेढ़ सौ गरीबों को भोजन कराया गया। इसमें स्थानीय लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट का भी सराहनीय सहयोग रहता है। इस संबंध में समाजसेवी दिलबाग सिंह ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से प्रतिदिन गरीबों को एक समय का भोजन कराया जा रहा है। यह सिलसिला लाॅकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न समाजसेवियों के सहयोग से मानवता की सेवा का यह कार्य संभव हो पा रहा है। इसमें प्रयास डेवलपर्स, रंधवा कंस्ट्रक्शन, हेमू फाउंडेशन, एआईडब्लूसी के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। मौके पर एआईडब्लूसी की सचिव डॉ.नरेन्द्र कौर ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इससे सुखद अनुभूति होती है। मानव जीवन का उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों के मद्देनजर अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0