हेमंत सरकार को अस्थिर करने वाली शक्तियां गंभीर परिणाम भुगतने को रहें तैयार : विजय शंकर नायक

Jul 26, 2021 - 16:26
 0  16
हेमंत सरकार को अस्थिर करने वाली शक्तियां गंभीर परिणाम भुगतने को रहें तैयार : विजय शंकर नायक

रांची। झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह हटिया विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने कहा कि चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने वालों सत्ता के दलालों पर झारखंडी समाज की कड़ी निगाहें हैं। अगर ऐसी ताकतें नही चेतती है तो इसकी सजा झारखंडी समाज देने का कार्य करेगी।
श्री नायक ने कहा कि भाजपा बिना सत्ता के रह नही पा रही है और सत्ता के बिना बिन पानी मछली की तरह तड़प रही है। येन केन प्रकारेण सत्ता हथियाने के सभी हथकंडे अपना रही है। लोकतंत्र को अपने गंदी विचारो से गला घोटने का कार्य कर रही है। जिसे अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंडी दलित आदिवासी मूलवासी समाज इसका मुहतोड़ जवाब देगी।
श्री नायक ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी के नेताओं द्वारा राज्य के अधिकारियों को केंद्र की पोस्टिंग के नाम पर हडकाने का कार्य कर एक समांतर सरकार चलाने की कोशिश की जा रही है। जिसे कदापि बर्दाश्त नही किया जाएगा।
श्री नायक ने राज्य के पुलिस महानिदेशक झारखंड से यह मांग किया कि वे इस घटना की मॉनिटरिंग करें और सरकार को गिराने वाले शक्तियो को चिन्हित कर वैसे लोगो का पर्दाफाश करें तथा राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करें।
श्री नायक ने राज्य में सत्ता की अस्थिरता को खत्म करने के लिए हेमंत सोरेन से मांग किया कि वे राज्य में 150 विधान सभा क्षेत्र बनाने एवम् विधान परिषद के गठन कराने की दिशा में अविलंब विधान सभा से प्रस्ताव पारित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0