हरमू स्थित कार्तिक उरांव चौक के सौंदर्यीकरण के लिए उप महापौर ने की पहल

Aug 1, 2021 - 11:34
 0  13
हरमू स्थित कार्तिक उरांव चौक के सौंदर्यीकरण के लिए उप महापौर ने की पहल

रांची। उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने हरमू स्थित कार्तिक उरांव चौक के सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल की है। चौक पर स्वर्गीय कार्तिक उरांव की लगी आदमकद प्रतिमा को भी पहले की अपेक्षा और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि रविवार को चौक पर स्थापित स्वर्गीय कार्तिक उरांव की आदमकद प्रतिमा के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना उप महापौर संजीव विजयवर्गीय को मिली। इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए उप महापौर हरमू रोड स्थित कार्तिक उरांव चौक पहुंचे। उन्होंने स्व.कार्तिक उरांव चौक का सुंदरीकरण करने हेतु विभागीय इंजीनियर को बुलाकर तत्काल इसका प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया।
साथ ही जल्द से जल्द सुंदरीकरण कार्य पूर्ण हो सके, इसके लिए रांची नगर निगम के संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0