हरनौत : ट्रक में छुपकर दिल्ली से आये 37 लोगों को रेल दरोगा ने पकड़ा, सभी किये गए कोरंनटाइन

May 16, 2020 - 11:56
 0  9
हरनौत : ट्रक में छुपकर दिल्ली से आये 37 लोगों को रेल दरोगा ने पकड़ा, सभी किये गए कोरंनटाइन

हरनौत से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

नालंदा/हरनौत : सोमवार की सुबह हरनौत रेलवे स्टेशन परिसर में तीन दर्जन से अधिक लोगों को एकत्रित देखकर स्टेशन कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि तत्काल इसकी सूचना बख्तियारपुर रेलवे सुरक्षा बल को दी गई।

सूचना मिलते हीं रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक बबन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल वहां पहुंचे। तब तक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। लोगों ने पूछताछ में बताया कि वे एक ट्रक में छिपकर दिल्ली से आये थे। धोबापुल पर तैनात कर्मियों ने सामान लदा ट्रक समझकर जाने दिया। इसके बाद ट्रक चालक उन्हें स्टेशन परिसर में उतारकर चला गया। कुल 37 लोगों में चार पटना जिला और शेष नालंदा जिला के बताये जा रहे है।
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद हरनौत थाना की पुलिस सभी को पीएचसी ले गई। वहां सभी की फॉर्मल जांच की गई। उनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखे।
प्रभारी डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि सभी को 21 दिन के लिए धोबा पुल के निकट पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोरंनटाइन किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0