हटिया मजदूर यूनियन ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मनाया काला दिवस
एचईसी को बंद करने की साजिश सफल नहीं होने देंगे: भवन सिंह
रांची। श्रमिक संगठन हटिया मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व जाने-माने श्रमिक नेता भवन सिंह ने कहा है कि एशिया प्रसिद्ध कारखाना एचईसी को बंद करने की केंद्र सरकार की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। श्री सिंह ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ बुधवार ( 26 मई ) को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित काला दिवस के समर्थन में एचईसी आवासीय परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान उक्त बातें कही। श्री सिंह ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित काला दिवस को समर्थन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है किसान विरोधी इन तीनों कानून को वापस लेने के लिए पिछले लगभग छह माह से देशव्यापी आंदोलन जारी है। लेकिन केंद्र सरकार इस पर मौन धारण किए हुए है। उन्होंने कहा कि एचईसी आवासीय परिसर के सेक्टर टू स्थित हटिया मजदूर यूनियन के कार्यालय में
करोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काला दिवस को सफल बनाया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपानीत सरकार की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा पूरे देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। एशिया प्रसिद्ध कारखाना एचईसी को बंद करने की केंद्र की मोदी सरकार साजिश कर रही है। इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी, श्रमिक विरोधी और जनविरोधी है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। काला दिवस मनाते हुए हटिया मजदूर यूनियन के पदधारियों और सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी नारेबाजी की। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यगण मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0