स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से डॉ.शाहबाज आलम ने की शिष्टाचार भेंट

Aug 4, 2021 - 11:20
 0  10
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से डॉ.शाहबाज आलम ने की शिष्टाचार भेंट

रांची। राजधानी के कर्बला चौक स्थित होपवेल हॉस्पिटल के संचालक व शहर के प्रख्यात सर्जन डॉ. शाहबाज आलम ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से औपचारिक मुलाकात की। डॉ.आलम ने स्वास्थ्य मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफलतम कार्यकाल की कामना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
डॉ.आलम ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए इसका श्रेय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को दिया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ.आलम को चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त कार्य करने हेतु परामर्श दिया। उन्होंने कोरोना से पीड़ित मरीजों की सेवा व उनका समुचित इलाज मानवीय संवेदना को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर करने की सलाह दी। स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने चिकित्सा के क्षेत्र में होपवेल हॉस्पिटल के उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ.आलम की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0