स्व.एमएस लक्ष्मी की स्मृति में दरिद्र-नारायण को कराया भोजन

हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल में गरीबों के लिए लंगर जारी

May 7, 2020 - 13:00
 0  16
स्व.एमएस लक्ष्मी की स्मृति में दरिद्र-नारायण को कराया भोजन

रांची/हटिया : लाॅकडाउन के 44वें दिन गुरुवार को तुपुदाना के आरकेमिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में गरीबों के बीच पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया।

इस संबंध में सामाजिक संस्था “दिशा” के प्रेसिडेंट व जाने-माने समाजसेवी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस मौके पर आस-पास के बेघर, बेसहारा और अत्यंत गरीब तबके के लगभग दो सौ लोगों को दोपहर में भोजन कराया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में भारतीय नौसेना में सेवारत अधिकारी व उनके मित्र ने सहयोग किया। स्व.एमएस लक्ष्मी की स्मृति में उनकी “तेरहवीं” के अवसर पर नौसेना के अधिकारी व हैदराबाद में रह रहे उनके कुछ पारिवारिक मित्रों के सौजन्य से दरिद्रनारायण को भोजन कराया गया। इसमें एमएस सत्यम, विजया, लता, श्रीनिवास ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0