स्लम एरिया के गरीबों के बीच एनएसयूआई ने किया राशन वितरण, पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : इंद्रजीत

May 19, 2021 - 12:13
 0  7
स्लम एरिया के गरीबों के बीच एनएसयूआई ने किया राशन वितरण, पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : इंद्रजीत

विनीत कुमार की रिपोर्ट

रांची। पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। मानव जीवन का उद्देश्य सार्थक होता है। उक्त बातें एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कही। श्री सिंह बुधवार को शहर के विभिन्न जगहों पर स्थित स्लम एरिया के गरीबों और जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान एनएसयूआई के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राजधानी रांची के विभिन्न जगहों पर गरीबों और जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनके बीच खाद्यान्न और आवश्यक सामग्रियों का वितरण विगत एक माह से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता समर्पण भाव से मानव सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। लाॅकडाउन के दौरान पीड़ितों की सेवा करने के लिए एनएसयूआई कृतसंकल्पित है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही दिक्कतों को देखते हुए एनएसयूआई का सेवा कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आह्वान पर झारखंड प्रदेश एनएसयूआई की ओर से विगत 30 दिनों से निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में आज बुधवार को हटिया, हिनू, बिरसा चौक, धुर्वा, लालपुर, हटिया बस्ती, रेलवे कॉलोनी के गरीब परिवारों को चिन्हित कर उनके बीच राशन का वितरण किया गया।
मौके पर श्री सिंह ने कहा कि कोविड-19 के विरुद्ध जंग में देशवासियों के संग एनएसयूआई समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम के साथ सेवा कार्य में जुटी है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंद परिवारों को उनके घर तक जा कर राशन,फल मास्क, दवाईयां एवं जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता के सेवार्थ कोरोना संक्रमण काल के दौरान निरंतर चलाया जा रहा सेवा कार्य समाज के प्रति एनएसयूआई की प्रतिबद्धता का परिचायक है। इस अवसर पर एनएसयूआई के सोशल मीडिया सेल की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि वंदनां, आकाश रजवार, प्रणव सिंह, राहुल महतो एवं अभिजीत बाउरी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0