स्कॉर्पियो चालक ने श्रीगणेश लक्ष्मी मंदिर के गेट पर मारा धक्का, बाउंड्री व गेट क्षतिग्रस्त

Jul 11, 2021 - 11:25
 0  14
स्कॉर्पियो चालक ने श्रीगणेश लक्ष्मी मंदिर के गेट पर मारा धक्का, बाउंड्री व गेट क्षतिग्रस्त

रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित श्रीगणेश लक्ष्मी मंदिर के मुख्य गेट को शनिवार की रात्रि लगभग 12 बजे एक स्कार्पियो (जेएच-01सीक्यू- 1560) के चालक ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बाउंड्री वॉल व गेट टूटने की आवाज होने पर स्थानीय निवासियों ने निकल कर देखा तो स्कॉर्पियो वाहन चालक नशे में धुत नजर आया। कुछ स्थानीय नागरिकों ने उक्त स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर लिया। लोगों को आते देख स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वाहन के धक्के से मंदिर का गेट व बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में श्रीगणेश लक्ष्मी मंदिर समिति के सदस्यों ने सुखदेव नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0