सोसाइटी ऑफ जियो-साइंटिस्ट ने सीएम फंड में दिए 51हजार रुपए

May 2, 2020 - 10:26
 0  6
सोसाइटी ऑफ जियो-साइंटिस्ट ने सीएम फंड में दिए 51हजार रुपए

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग के लिए सोसाइटी ऑफ़ जियो साइंटिस्ट, झारखंड की ओर से मुख्यमंत्री कोष में 51 हजार रुपए का सहयोग किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद सहाय ने सचिव डॉ.अनल सिन्हा और कार्यकारिणी सदस्य सीएस मेहरा की मौजूदगी में उक्त राशि का चेक रांची के उपायुक्त के ओएसडी संजय कुमार को सौंपा। इस मौके पर सोसाइटी के सचिव डॉ.सिन्हा ने कहा कि वैश्विक आपदा के समय देशवासियों का एकजुट होना जरूरी है। एकजुटता और जागरूकता से ही हम कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की दिशा में सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लाॅकडाउन के दौरान सबों की सामुहिक सहभागिता प्रशंसनीय है। “स्टे एट होम” का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें और कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से जुड़े रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0