सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ बिहार-झारखंड में मामला दर्ज

Apr 23, 2020 - 14:10
 0  12
सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ बिहार-झारखंड में मामला दर्ज

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एंकर एवं रिपब्लिक भारत टीवी समाचार चैनल के संपादक अर्णब गोस्वामी के खिलाफ झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है। बुधवार की देर शाम महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने टीवी एंकर के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत पत्र देने का काम किया।

बिहार कांग्रेस के नेता कौकब कादरी ने टीवी चैनल के पत्रकार और रिपब्लिक भारत के संपादक अर्णब गोस्वामी के खिलाफ गर्दनीबाग थाने में आवेदन दिया है। साथ ही उन्होंने पत्रकार अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0