सेवानिवृत्त हवलदार दयानंद यादव को सुबोधकांत सहाय ने किया सम्मानित

Mar 19, 2020 - 17:34
 0  13
सेवानिवृत्त हवलदार दयानंद यादव को सुबोधकांत सहाय ने किया सम्मानित

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सेवानिवृत्त हवलदार दयानंद यादव को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सहाय ने कहा कि श्री यादव की कर्त्तव्यनिष्ठा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए अनुकरणीय है। विदित हो कि श्री यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय ई-39, सेक्टर तीन, (धुर्वा) में विगत लगभग नौ वर्षों से हाउसगार्ड और उनके स्काॅट पार्टी के सदस्य रूप में प्रतिनियुक्त रहे। वे श्री सहाय के अंगरक्षक के रूप में भी लगभग आठ माह तक प्रतिनियुक्त रहे। इस दौरान श्री यादव ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहारकुशलता से विशिष्ट पहचान स्थापित की।

मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना अंतर्गत लगमाहाट ग्राम निवासी दयानंद यादव वर्ष 1981 में बिहार पुलिस में बहाल हुए। उनकी पहली पदस्थापना मुंगेर में हुई। तकरीबन 10 वर्षों की सेवा के पश्चात वर्ष 1991 में उनका स्थानांतरण साहेबगंज हुआ। वहां से वर्ष 1995 में उनका पदस्थापन पाकुड़ में किया गया। झारखंड अलग राज्य गठन होने के पश्चात वर्ष 2000 में उनका स्थानांतरण दुमका हुआ। वहां से वर्ष 2003 में रांची में पदस्थापित किए गए। इस बीच उनकी प्रोन्नति हवलदार के पद पर हुई। अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने वाले श्री यादव के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील सहाय, दीपक प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, अशोक सिन्हा(प्रेसिडेंट), अरविन्द सिंह, बिंदु सिंह, सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0