सेवानिवृत भा.प्र.से. अधिकारी संत कुमार वर्मा का निधन

सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

Mar 27, 2020 - 14:19
 0  13
सेवानिवृत भा.प्र.से. अधिकारी संत कुमार वर्मा का निधन

रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के ओएसडी रहे संत कुमार वर्मा का निधन शुक्रवार को अहले सुबह ठाणे (महाराष्ट्र) में हो गया। वे विगत लगभग एक वर्ष से ठाणे (महाराष्ट्र) में अपनी पत्नी व पुत्री संग रह रहे थे और इलाजरत थे। मूल रूप से डाल्टनगंज (पलामू) निवासी स्व. वर्मा एकीकृत बिहार के समय विभिन्न जगहों पर बतौर प्रशासनिक अधिकारी पदस्थापित रहे। वर्ष 2004-2005 में वे तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के ओएसडी के पद पर प्रतिनियुक्त रहे। तत्पश्चात रांची व लोहरदगा में डीडीसी के पद पर पदस्थापित रहे। इसके बाद झारखंड सरकार के खेलकूद व युवा कार्य विभाग में निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्त किए गए। यहां से उनका पदस्थापन राज्य सरकार के कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर हुआ। इस बीच स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली। वे कई रोगों से ग्रसित थे और इलाजरत थे। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

बहुत याद आएंगे कर्त्तव्यनिष्ठ संतकुमार वर्मा : सुबोधकांत

Harbour Politica


सेवानिवृत्त भाप्रसे अधिकारी संत कुमार वर्मा के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.वर्मा एक कुशल, कर्तव्यनिष्ठ और मृदुभाषी अधिकारी थे। बतौर प्रशासनिक अधिकारी उनका कार्यकाल अविस्मरणीय है। अकस्मात उनके निधन की सूचना मिलने पर काफी मर्माहत हैं। श्री सहाय ने इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
संत कुमार वर्मा के निधन पर उनके शुभचिंतकों और समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर सुनील सहाय, दीपक लाल, सरफे आलम, दीपक प्रसाद, कन्हैया कुमार, शैलेन्द्र सिंह, रविचंद्र कपूर सहित अन्य शुभचिंतकों ने शोक प्रकट किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0