सेल का COVID-19 टेस्टिंग लैब राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में शुरू

Apr 15, 2020 - 10:40
 0  17
सेल का COVID-19 टेस्टिंग लैब राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में शुरू

नई दिल्ली/राउरकेला : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में, सेल ने ओडिशा सरकार के साथ मिलकर, सेल के राउरकेला स्टील प्लांट के इस्पात जनरल हॉस्पिटल (IGH) में COVID-19 टेस्टिंग लैब की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो अब सैंपल परीक्षण के लिए तैयार है।

COVID-19 टेस्टिंग लैब में परीक्षण सुविधा के सभी प्रमुख उपकरण ओडिशा सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं और इसके लिए बुनियादी ढांचा सेल-आरएसपी द्वारा प्रदान किया गया है। इस्पात जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिक्स RMRC, भुवनेश्वर और AIIMS, भुवनेश्वर में COVID-19 के टेस्ट के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे। इस्पात जनरल हॉस्पिटल (IGH) के टेस्टिंग लैब में आस-पास के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के नाक और गले से एकत्र किए गए नमूने का परीक्षण किया जाएगा। आम तौर पर नमूनों के एक बैच के परिणाम प्राप्त करने में लगभग 6 से 7 घंटे लगते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस्पात जनरल हॉस्पिटल (IGH) में COVID-19 टेस्टिंग लैब की स्थापना से कोरोना वायरस के मरीजों की त्वरित पहचान और बीमारी के रोकथाम में काफी मदद करेगी।

इससे पहले, SAIL-RSP ने कुछ दिनों पहले ओडिशा सरकार को 5 वेंटिलेटर की आपूर्ति की थी और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए स्थानीय राज्य प्रशासन के साथ लगातार काम कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0