सुरक्षित जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : बीना शारदा

मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा ने किया पौधरोपण

Jun 5, 2021 - 16:34
 0  16
सुरक्षित जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : बीना शारदा

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच जागृति महिला शाखा, रांची के आह्वान पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम मंच के सदस्यों द्वारा अपने-अपने घरों में आयोजित की गई। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष बीना शारदा ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी इस पृथ्वी के सभी जीव -जंतु सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है।वृक्षारोपण के साथ-साथ उसे संरक्षित रखना भी हमारा कर्तव्य है। पेड़ हमें शुद्ध हवा देती है। यह हमारे जीवनधारा का मुख्य स्रोत है। इसे काटा जाना नहीं चाहिए। इस कार्यक्रम में सचिव निर्मला अग्रवाल, संगीता शारदा, मधु पिलानिया, उर्मिला मोटानी, अंजना अग्रवाल, रीना गोयल, रेखा मंगल, खुशबू शारदा, अनुपमा विजयवर्गीय, अनीता अग्रवाल, वैभवी शारदा, बिंदु बूबना सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0