सुबोधकांत सहाय ने अपने जन्मदिन पर किया पौधारोपण

Jul 2, 2021 - 16:00
 0  9
सुबोधकांत सहाय ने अपने जन्मदिन पर किया पौधारोपण


रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर एचईसी परिसर स्थित आवासीय कार्यालय (ई-39/3) के समक्ष पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए पेड़-पौधों का संरक्षण और संवर्द्धन जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन के अवसर पर अनिवार्य रूप से एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत रहने की अपील की। इस अवसर पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा, कांग्रेस नेता सुनील सहाय, दीपक प्रसाद, शत्रुघ्न तिवारी, शैलेंद्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, अरुण मिश्रा पप्पू, बबलू सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0