सुबोधकांत सहाय के निजी सचिव दीपक प्रसाद का फेसबुक अकाउंट हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके शुभचिंतकों से मांगे पैसे

May 23, 2021 - 13:09
 0  12
सुबोधकांत सहाय के निजी सचिव दीपक प्रसाद का फेसबुक अकाउंट हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके शुभचिंतकों से मांगे पैसे

रांची। राजधानी में साइबर अपराध थम नहीं रहा है। साईबर अपराधी आमजनों के अलावा अब पुलिस अधिकारी, राजनेता, व्यवसायियों सहित अन्य को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के निजी सचिव दीपक प्रसाद से जुड़ा है। साइबर अपराधियों ने श्री प्रसाद का फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके शुभचिंतकों और परिचितों से बैंक का फर्जी खाता नंबर देकर रुपए मांगे। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब दीपक प्रसाद को उनके परिचितों और शुभचिंतकों ने फोन कर उनका कुशलक्षेम जानना चाहा और उनसे पूछा कि अकस्मात आपको रुपए की ऐसी क्या जरूरत पड़ गई। इतना सुनते ही श्री प्रसाद आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने तत्काल अपने सभी रिश्तेदारों, परिचितों व शुभचिंतकों को फोन पर इसकी सूचना दी।
तत्पश्चात साइबर थाने में मामले की जानकारी देते हुए यथोचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
विदित हो कि साइबर अपराधियों द्वारा हाल के दिनों में कभी पुलिस अधिकारी तो कभी राजनेता, कभी व्यवसायियों के फेसबुक अकाउंट हैक करने के मामले उजागर होते रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0