सुदर्शन राष्ट्र निर्माण के अध्यक्ष का बीएनआर चाणक्या में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित

राष्ट्रवादी मुद्दों की तरफ मीडिया और देश का ध्यान आकर्षित कराया।

Mar 6, 2020 - 17:44
 0  11
सुदर्शन राष्ट्र निर्माण के अध्यक्ष का बीएनआर चाणक्या में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित

रांची : सुदर्शन राष्ट्र निर्माण के अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके तीन दिवसीय झारखण्ड के दौरे पर हैं। रांची में जन संसद का आयोजन कर सुरेश चव्हाणके ने रांची में राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। आज बीएनआर चाणक्या में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुरेश चव्हाणके ने कई राष्ट्रवादी मुद्दों की तरफ मीडिया और देश का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होनें कहा कि वे देश्वयापी आह्वान के बाद सम्पूर्ण देश के दौरे पर हैं, ताकि दंगाइयों का आर्थिंक बहिष्कार हो सके, उन्होनें कहा कि दंगाइयों का कोई धर्म नहीं है इसलिए ऐसी शक्तियां जो देश को नुकसान पंहुचा रही है उनका खात्मा अति आवश्यक है।

सुरेश चव्हाणके ने मुख्य रूप से मीडिया और जनता का ध्यान दगाईयों का आर्थिक बहिष्कार, जनसंख्या नियंत्रण और सीएए के समर्थन में आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि अगर हमने ऐसा नहीं किया तो ये दंगाई कल दिल्ली जला रहे थे अब वे पूरा देश जला देंगे।सुरेश चव्हाणके ने आज सीएए के समर्थन में बारिग्राम ज़िला बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होने का निमंत्रण भी सबको दिया कहा कि आज वहां CAA के समर्थन में लोगों की आस्था का जनसैलाब उमड़ने वाला है। प्रेस काफ्रेंस में मुख्य रूप से सुदर्शन राष्ट्र निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके, स्वामी दिव्यानंद, स्वामी हंसानन्द, केंद्रीय प्रभारी राष्ट्र निर्माण के केंद्रीय प्रभारी आलोक चौहान, राष्ट्र निर्माण की झारखण्ड की अध्यक्ष मधु सिंह, राष्ट्र निर्माण के उद्योग समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य समाजसेवी सुशील सिंह मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0