सामाजिक समरसता के पक्षधर थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.रामदयाल मुंडा : राजेंद्र प्रसाद

Aug 23, 2021 - 16:47
 0  21
सामाजिक समरसता के पक्षधर थे बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.रामदयाल मुंडा : राजेंद्र प्रसाद

रांची। मूलवासी सदान मोर्चा ने सोमवार को पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा को याद करते हुए कहा कि डॉ. मुंडा बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी थे। महान शिक्षाविद् व लोक कलाकार होने के साथ डॉ मुंडा वह शख्सियत थे जिन्होंने जनजातीय संस्कृति, गौरव और दर्शन को विश्व पटल पर मुखर किया था। झारखंडी कला संस्कृति को देश- विदेश के पटल पर रखने का काम भी उन्होंने ही किया। वे जहां भी रहे अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहे। झारखंडी संस्कृति पर उन्हें नाज़ था। इसलिए वे कहते थे , “जे नाची से बांची”। यही वजह थी उन्होंने अपनी हर गतिविधि और कार्यक्रम से अपनी भाषा, संस्कृति को अक्षुण्ण रखा। उन्होंने कहा कि डॉ मुंडा की कमी बहुत खलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0