सामाजिक संस्था ने किया सांसद प्रतिनिधि का अभिनंदन, महिला और बाल विकास के लिए प्रयासरत रहूंगी : कुमुद झा

Aug 8, 2021 - 12:49
 0  11
सामाजिक संस्था ने किया सांसद प्रतिनिधि का अभिनंदन, महिला और बाल विकास के लिए प्रयासरत रहूंगी : कुमुद झा

रांची। सामाजिक संस्था कपिल फाउंडेशन के तत्वावधान में पिस्कामोड़ स्थित होटल रंगोली में रांची के सांसद संजय सेठ के प्रतिनिधि कुमुद झा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीनू शर्मा ने की। इस मौके पर छात्र क्लब ग्रुप के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक हरीनाथ साहू, महेश चंद्रा, पूजा सिंह, गगन शर्मा मौजूद थे। संस्था की ओर से कुमुद झा को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया।
विदित हो विगत दिनों प्रसिद्ध समाजसेविका कुमुद झा को रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा महिला एवं बाल विकास के कार्यों के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। कुमुद झा ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। महेश चंद्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कोरोनाकाल में खान-पान,रहन-सहन की जानकारियां दी। वहीं, शिव किशोर शर्मा ने महिलाओं, बच्चों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0