सामाजिक संस्था “दिशा” और “महिला उत्थान” के सौजन्य से दो सौ गरीबों को कराया गया भोजन

May 6, 2020 - 14:56
 0  18
सामाजिक संस्था “दिशा” और “महिला उत्थान” के सौजन्य से दो सौ गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : लाॅकडाउन के दौरान आज बुधवार को 43 वें दिन तुपुदाना के आरकेमिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल परिसर में गरीबों के लिए लंगर जारी रहा। सामाजिक संस्था “दिशा” और “जनकल्याण व महिला उत्थान” संगठन की ओर से हटिया, तुपुदाना व आसपास के लगभग दो सौ गरीबों के बीच स्वादिष्ट खिचड़ी का वितरण किया गया।

इस संबंध में “दिशा” के प्रेसिडेंट व जाने-माने समाजसेवी दिलबाग सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन शुरू होने के दिन से ही ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस, लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट व अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रतिदिन गरीबों के लिए लंगर चलाया जा रहा है। इसमें आसपास के बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब परिवार के बच्चे, महिलाएं व वृद्ध आकर दोपहर का भोजन ग्रहण करते हैं। पीड़ित मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सामाजिक कार्यकर्ता लाल कालीनाथ शाहदेव, समाजसेवी विजय नागवेकर, प्रयास डेवलपर्स, रंधवा कंस्ट्रक्शंस, हेमू फाउंडेशन सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है, इसके फलस्वरूप गरीबों के लिए प्रतिदिन लंगर चलाने में सफल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों को दोपहर में एक समय भोजन कराने का सिलसिला जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0