सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना जेसीआई उड़ान की प्राथमिकता

* रानी सती स्कूल के बच्चों व शिक्षकों संग बांटी खुशियां * पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : राखी गंगवाल

Jan 29, 2020 - 15:39
 0  26
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना जेसीआई उड़ान की प्राथमिकता

रांची : सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना ख्यातिप्राप्त गैर सरकारी संस्था जेसीआई, रांची उड़ान की प्राथमिकताओं में शामिल है। शहर में सामाजिक समरसता बनाए रखने और स्वच्छ व स्वस्थ समाज के नवनिर्माण में जेसीआई रांची उड़ान की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। समाज के हर वर्ग के लोगों के सामाजिक और नैतिक उत्थान के लिए जेसीआई रांची उड़ान सतत प्रयासरत है। इस मिशन के तहत गत दिनों गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे उत्साह के साथ जेसीआई रांची उड़ान के पदधारियों और सदस्यों ने राजधानी स्थित रानी सती विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के साथ खुशियां बांटी। स्कूल में झंडोत्तोलन कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संस्था की अध्यक्ष राखी गंगवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से हमारा समाज सशक्त होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता का पाठ पढ़ना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। गरीबों, लाचारों को सहयोग करने से सुकून मिलता है। मौके पर जेसीआई रांची उड़ान की सचिव विनीता जैन ने कहा कि सामाजिक सशक्तिकरण के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। इससे हमारा समाज और देश मजबूत होता है। संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच मिठाईयों का वितरण किया गया। समारोह के दौरान कार्यक्रम समन्वयक शीतल ड्रोलिया ,मनीषा मोदी,नितीशा जालान,आईपीपी आभा भंडारी,वृदां अग्रवाल, दीप्ति बजाज,अर्चना मुरारका,पल्लवी साबू सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0