साउथ की एक्‍ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन देगी एसटीईटी की परीक्षा,बिहार बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड

Jan 21, 2020 - 11:00
 0  26
साउथ की एक्‍ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन देगी एसटीईटी की परीक्षा,बिहार बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड

पटना : बिहार में 28 जनवरी को आयोजित होने वाली माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी ) में बिहार बोर्ड की भारी गड़बड़ी सामने आ रही है। सैंकड़ो अभ्यर्थी बिहार बोर्ड के चक्कर लगा रहे है। जिनमें एक अभ्यर्थी का मामला थोड़ा अलग है।

बिहार बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में पुरुष अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर साउथ की मशहूर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) की तस्वीर लगा दी है। ये वाक्या जहानाबाद के मकदुमपुर निवासी परीक्षार्थी ऋषिकेश कुमार के साथ हुआ है। अब ऋषिकेश पिछले कई दिनों से एडमिट कार्ड में सुधार के लिए बिहार बोर्ड का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। यही नहीं, अनुपमा परमेश्वरन तमिल, तेलगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं और बड़ा नाम मानी जाती हैं।

रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के बाद मिले एकनॉलेजमेंट पर मेरी तस्वीर लगी हुई है, लेकिन ए़डमिट कार्ड पर अभिनेत्री की तस्वीर है। अब मैं परीक्षा में कैसे शामिल होऊंगा? बिहार बोर्ड में कोई मेरी बात सुनने को तैयार नहीं है।

अभ्यर्थियों बिहार बोर्ड के बाहर किया हंगामा

एसटीईटी के कई अभ्यर्थियों ने कहा कि दोनों पेपर के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन एडमिट कार्ड केवल पेपर 2 के लिए जारी हुआ है। इसके अलावा नाम, पिता के नाम, कैटेगरी अभ्यर्थियों ने इसके लिए बिहार बोर्ड के गेट पर हंगामा भी किया। अभ्यर्थियों की बिहार बोर्ड से वार्ता भी हुई हालांकि बिहार बोर्ड ने पहले ही विज्ञापन निकाल कर कहा है कि पांच बार सुधार का मौका दिया था, अब सुधार नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0