साईं मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अजय से

सीनी साईं मंदिर क्षेत्र को विकसित करने की मांग

Jun 23, 2021 - 15:03
 0  8
साईं मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मिले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अजय से

रांची/ जमशेदपुर। साईं मानवसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व जमशेदपुर के पूर्व डीएसपी(लाॅ एंड आॅर्डर) कन्हैया उपाध्याय ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व सांसद डॉ.अजय कुमार से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने डॉ. अजय कुमार को सीनी स्थित साईं मंदिर का दौरा करने के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि सीनी साईं मंदिर घनी आबादी के बीच अवस्थित है। इस क्षेत्र में 800 से भी ज्यादा रेलवे क्वार्टर और 15 विभाग रेलवे के हैं। लगभग पांच हजार आबादी वाले क्षेत्र में 1976 से ही बना हुआ जर्जर हो चुका सीनी साई मंदिर भी है‌। श्री उपाध्याय ने बताया कि वहां रेलवे की ओर से स्कूल,अस्पताल और मंदिर की सुविधा उस क्षेत्र में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों की आबादी के अनुरूप उपलब्ध करानी है। रेलवे काॅलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि सीनी मंदिर की दीवार से सटकर रेलवे का एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर है,जहां दूसरे राज्य के छात्रों का भी आना-जाना होता है।
इस संदर्भ में डॉ.अजय कुमार ने कहा कि मैं और हमारी पार्टी के अन्य सांसद भी जल्द ही इस विषय पर रेल मंत्री को पत्र लिखेंगे और क्षेत्र का दौरा कर मूलभूत सुविधाओं की मांग रेलमंत्री से करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0