सांसद संजय सेठ के प्रयास से एचईसी में चल रहा आंदोलन हुआ समाप्त

Mar 5, 2020 - 11:30
 0  12
सांसद संजय सेठ के प्रयास से एचईसी में चल रहा आंदोलन हुआ समाप्त

रांची : सांसद संजय सेठ की पहल पर आठ दिनों से एचईसी में चल रहा आंदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। सांसद संजय सेठ और भाजपा नेता विनय जयसवाल ने एच ई सी प्रबंधन एवं यूनियन के साथ वार्ता कर श्रमिकों को आश्वस्त किया। इसके उपरांत श्रमिकों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। वार्ता में भारतीय मजदूर संघ की जो मांगे थी, उस पर सहमति जताते हुए होली के अवसर पर एक हजार रुपए जनवरी और फरवरी का कुल दो हजार रुपए दिया जाएगा, अगले माह से ₹2000 केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अंतरिम राहत में कन्वर्ट किया जाएगा।


वार्ता के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने सांसद के प्रति आभार जताया। सहमति बनी कि जितने भी दिन आंदोलन हुए, उसका वेतन नहीं काटा जाएगा। यह मानदेय सप्लाई और एंप्लॉई को समान रुप से दिया जाएगा। मजदूर यूनियन द्वारा अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। वार्ता में सांसद संजय सेठ के साथ भाजपा नेता विनय जयसवाल, एचइसी के निर्देशक, कार्मिक एमके सक्सेना ,निर्देशक उत्पादन राणा स चक्रवर्ती, निर्देशक, वित्त, अरुंधति पांडा, रीजनल लेबर कमिश्नर धनंजय कुमार ,यूनियन के जीतू लोहरा, विकास तिवारी, रामाशंकर प्रसाद, सरोज कुमार ,सुदामा पासवान शामिल थे। यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0