सर्व धर्म सद्भावना समिति ने नवनियुक्त थाना प्रभारी का किया अभिनंदन

Jun 3, 2021 - 16:08
 0  12
सर्व धर्म सद्भावना समिति ने नवनियुक्त थाना प्रभारी का किया अभिनंदन

रांची। सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के तत्वावधान में लोअर बाजार थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी संजय कुमार का भव्य स्वागत किया गया। समिति के अगुवाई में
रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी ,जाफरिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, फुटपाथ दुकानदार समिति, इस्लाही कमिटी, हवारी नौजवान कमिटी लोअर बाजार थाना शांति समिति का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल मो.इस्लाम व जीतेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में लोअर बाजार थाने में नवनियुक्त थाना प्रभारी संजय कुमार से मिला एवं उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री कुमार ने अपने संबोधन में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कफ्तान श्री झा ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें लोअर बाजार थाने की जिम्मेवारी देते हुए पदास्थापित किया है, उसपर वे खरा उतरने में अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोअर बाजार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशा मुक्त क्षेत्र ,जूआ पर नियंत्रण आदि के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही बड़े से बड़े समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त ,भय मुक्त समाज बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के अध्यक्ष मो.इस्लाम, रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन संजू, फुटपाथ दुकानदार संघ के जीतेन्द्र गुप्ता, जाफरिया वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के मौलाना तहजीबुल हसन,शमीम कुरैशी,फिरोज अंसारी, अजीत नायक,रजी अहमद,आकाश सिंह, आजम अहमद, इमरान
भाई, जाबिर कुरैशी, हलीम हवारी, शाहीन, परवेज कुरैशी सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0