सरैया जंगल में मिली लाश,सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या कर लाश छिपाने की प्राथिमिकी दर्ज

Apr 10, 2020 - 10:50
 0  13
सरैया जंगल में मिली लाश,सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या कर लाश छिपाने की प्राथिमिकी दर्ज

देवघर : झारखंड के देवघर में ठढ़ियारा गांव में घर से बाहर निकली छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीन नामजदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीनो थाना क्षेत्र के ही रहनेवाला बताया जाता हैं। पिता के अनुसार उसकी बेटी मैंट्रिक में पढ़ती थी जो घर से यह कहकर निकली थी कि वे कपड़ा लेने के लिए बगल के गांव जा रही है । उसके बाद उसकी बेटी वापस नही आई। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नही चला। अंततः पिता ने मोहनपुर थाने में गुरुवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी।  इसी बीच ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर गांव निवासी एक व्यक्ति को शिवनगर निवासी एक व्यक्ति के घर भेजा गया परंतु वह घर पर नहीं मिला। शुक्रवार सुबह खोजबीन के दौरान भगवानपुर-घोरमारा रोड पर सरैया जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में छात्रा की लाश मिली। पिता के अनुसार साक्ष्य छुपाने के नियत से आरोपियों ने लाश को जंगल में फेंक दिया इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि जब वह और उनकी पत्नी घर पर नहीं होते थे, उस वक्त शिवनगर निवासी विष्णु यादव पहुंचता था। उसे गांव निवासी जागेश्वर यादव और रीतलाल यादव बुलाते थे। उन्होंने इन्हीं तीनों पर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0