समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने गरीबों को खिलाया ब्रेडचाॅप-चटनी

Apr 23, 2020 - 14:14
 0  16
समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने गरीबों को खिलाया ब्रेडचाॅप-चटनी

रांची : लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन कराने के संकल्प के तहत हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन और पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से आज गुरुवार yu को ब्रेड-चाॅप-चटनी का वितरण किया गया। गौरतलब है कि होटल संचालक व समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब वृद्ध, महिलाओं व बच्चों को विगत 25 मार्च से तकरीबन रोज विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिला रहे हैं। उनकी ओर से कभी दोपहर का भोजन, कभी शाम के नाश्ते में तरह-तरह के पकवान गरीबों के बीच बांटे जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब तक लाॅकडाउन रहेगा,तब तक गरीबों को एक समय का भोजन कराने का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल झा, मुन्ना सिंह, अजय सिन्हा, अंकित कलवार, विजय शर्मा, वीर नारायण प्रसाद, आदित्य, पूजा का योगदान सराहनीय रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0