समाजसेवी रामाशंकर ने बस चालकों को कराया भोजन

May 4, 2020 - 13:34
 0  11
समाजसेवी रामाशंकर ने बस चालकों को कराया भोजन

रांची : हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन और पूजा रेस्टोरेंट के संचालक समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने आज (सोमवार को) हटिया स्टेशन पर लगभग 50-55 बस चालकों व अन्य कर्मियों को दोपहर में खाना खिलाया। गौरतलब है कि हटिया स्टेशन पर ट्रेन से आ रहे प्रवासी मजदूरों व छात्रों को विभिन्न जगहों पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आए बसों के चालकों को कतिपय कारणों से भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकी। रामाशंकर प्रसाद को जैसे ही यह जानकारी मिली, उन्होंने अपने होटल के कर्मियों को जल्द भोजन तैयार करने का निर्देश दिया। हटिया स्टेशन पर आकर सबों को खाना खिलाया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में विशेष रूप से भोजन के लिए लोगों की बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए वे सदैव तत्पर रहते हैं। उनके सौजन्य से गरीबों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0