सदर अस्पताल के सहयोग से एनएसयूआई का रक्तदान शिविर आयोजित

सदर अस्पताल के सहयोग से एनएसयूआई का रक्तदान शिविर आयोजित

रांची : छात्र संगठन एनएसयूआई के सौजन्य से देवी मंडप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि वर्तमान में गहराए वैश्विक संकट व महामारी में थैलेसीमिया के मरीज को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारणवश मरीजों की स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है। इसे देखते हुए एनएसयूआई ने रक्तदान शिविर लगाने निर्णय लिया।
इस संबंध में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि हम सभी को इस संकट के समय रक्तदान करके वैसे मरीजों की सहायता करनी चाहिए, जिन्हें अभी रक्त की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम प्रयास करेंगे कि रांची के विभिन्न इलाकों में रक्तदान शिविर लगाकर जरूरतमंदों की सेवा की जाए। शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल के पवन मुंडा, प्रियंका सिन्हा, महेश कुमार महतो, डॉ. मयूर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण सिंह, एनएसयूआई के महासचिव राजीव, गौरव, नील, मिथिलेश, स्नेह , अंकित, दिवाकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0