सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना, आगामी सात दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में रथ करेगा भ्रमण

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना, आगामी सात दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में रथ करेगा भ्रमण

पाकुड़ : सड़क सुरक्षा सप्ताह आज शनिवार से शरू हुआ। उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं एसपी राजीव रंजन सिंह ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर उपायुक्त ने बताया की जागरूकता रथ पूरे सप्ताह पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करेगा तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगा। उन्होंने लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। कहा कि वाहन चलाते समय कभी – कभी चूक से भी बड़ी दुर्घटना हो जाती है। अतः सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि नशापान कर वाहन चलाना कानूनन अपराध है साथ ही इससे लोगों की जान माल की बड़ी क्षति होती है। अतः लोग नशापान कर वाहन नहीं चलाएं। यदि कभी कोई दुर्घटना हो जाती है और वाहन का पता नहीं चल पाता है ( हिट एंड रन ) तो जिला परिवहन कार्यालय में पीड़ित परिवार के सदस्य आवेदन करें। दुर्घटना मृत्यू व घायलों को क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध करायी जाएगी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस अभियान को मात्र एक कार्यक्रम के रूप में लेने के बजाय इसे आंदोलन के रूप में लिया जाना चाहिए, क्योंकि मनुष्य का जीवन अमूल्य है, जब किसी की मौत हो जाती है तो उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है, इसलिए यह अभियान तभी सफल हो सकेगा जब लोगों का समर्थन मिलेगा और लोग सड़क पर चलते या गाड़ियां चलाते समय अपनी जान के लिए सतर्क रहें व दूसरों की जान की भी चिंता करें।
मौके पर अपर समाहर्ता जय किशोर प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का रूट चार्ट –

11.01.20 – कोयला मोड़, बस स्टेड मोंड़, अमबेदकर चैक, गोकुलपुर हाट, किताझर मोंड़- पाकुड़ प्रखंड

12.01.20 – फतेहपुर मोड़, पाडेरकोला मोड़, आमड़ापाड़ा बस स्टेड,आमड़ापाड़ा बाजार- आमड़ापाड़ा प्रखंड

13.01.20 – करियोडीह मोड़, बिचामहल पंचायत, लिट्टीपाड़ा हाट, नवाडीह पं0- लिट्टीपाड़ा प्रखंड

14.01.20 – पाकुड़ीया हाट, तालवा मोड़, मंगलाबाध पं0, राजपोखर- पाकुड़ीया प्रखंड

15.01.20 – महेशपुर हाट, महेशपुर बाजार, शहरग्राम मोड़,बाबुपुर मोड़- महेशपुर प्रखंड

16.01.20 – हिरणपुर हाट, तोड़ाई बाजार, घाघरजानी पं0, रानिपुर मोंड़- हिरणपुर प्रखंड

17.01.20 – सोनाजोड़ी बाजार, रंगडागा बाजार, संगरामपुर मोंड़, विक्रमपुर हाट- पाकुड़ ग्रामीण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0