सीएमपीडीआई परिवार के चार सदस्य हुए सेवानिवृत्त,विदाई समारोह में किया गया सम्मानित

Mar 31, 2022 - 16:28
 0  10
सीएमपीडीआई परिवार के चार सदस्य हुए सेवानिवृत्त,विदाई समारोह में किया गया सम्मानित

रांची। सीएमपीडीआई परिवार के चार सदस्यों को संस्थान के ‘‘कांफ्रेंस हॉल’’ में आयोजित एक विदाई-सह-सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इनमें एसके लाला-उप प्रबंधक (सचिवीय), सुलीन साहु-वरीय डाटा इंट्री ऑपरेटर, दीपाकर प्रसाद-सहायक सुपरवाइजर एवं देव नारायण महतो-वरीय डुप्लीकेटर/जेरॉक्स ऑपरेटर शामिल हैं

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर सम्मानित किया और सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्षगण ने भी सभी कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की।

इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि सतीश कुमार केशरी एवं प्रलय भट्टाचार्या तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन वरीय प्रबंधक (कार्मिक) नवीन कुमार सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) सुनीता मेहता ने किया। उक्त जानकारी
महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0