संत जेवियर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल दिवस के अवसर पर शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

Jul 26, 2021 - 16:44
 0  13
संत जेवियर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल दिवस के अवसर पर शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

रांची। कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर संत जेवियर कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ.प्रिया श्रीवास्तव तथा उनके कैडेट्स द्वारा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर बरियातू स्थित वृद्धाआश्रम में शहीद जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में पौधारोपण किया गया। विश्वजीत समाज सेवा द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए फलदार, औषधीय व छायादार पौधे देकर सहयोग किया गया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। मौके पर डॉ प्रिया श्रीवास्तव ने कहा कि पौधे हमें प्रचुर मात्रा में जीवनदायिनी प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए पौधों का संरक्षण और संवर्द्धन जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से प्रयासरत रहने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0