श्रीराम सिंह अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

Jul 22, 2021 - 16:15
 0  11
श्रीराम सिंह अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत


रांची/नई दिल्ली। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा ने झारखंड से श्रीराम सिंह, बिहार से अधिवक्ता रविभूषण सिंह और राजस्थान से पंडित शीतल शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पंडित सुशील गणेशिया को सवर्ण बुद्धिजीवी मंच का राष्ट्रीय संयोजक एवं सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेराम चौबे को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने सवर्ण आंदोलन की आगामी रणनीतियों को देखते हुए ये नियुक्तियां की हैं। इससे इन राज्यों में सवर्णों के अधिकार की लड़ाई तेज हो पाएगी।
मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि रंजन सिंह, मुख्य प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पृथ्वी राज चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रवक्ता डॉ. राम किशोर चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव और हिमाचल प्रदेश प्रभारी रुमित सिंह ठाकुर, आशुतोष राय और बलिराम शर्मा ने मोर्चा के सभी नव मनोनीत पदधारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0