श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने किसानों से खरीदा तरबुज, की गौ सेवा

Jun 2, 2021 - 16:16
 0  10
श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने किसानों से खरीदा तरबुज, की गौ सेवा

रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सौजन्य से कांके प्रखंड के सुकरहुटू गांव स्थित रांची गौशाला मे रहने वाली गौ माताओं को शीतल सेवा तरबूज खिलाकर गौ सेवा की गई। वहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गुरु जी के शिष्यों ने गौ माता को चंदन- वंदन माल्यार्पण कर गौ पूजा किया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने गौ माता को तरबूज खिलाकर गौ सेवा की। गौ सेवा के सभी कार्य सुकुरहुटु गौशाला के सेवाधारी भीम जी ,श्रवण, शंकर की उपस्थिति मे की गई।
कोरोना काल मे पिछले साल भी ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा वृद्ध निर्धन लाचार महिलाओं और पुरूषों के बीच भोजन वितरण, सूखा अनाज वितरण, वस्त्र वितरण आदि सेवा के कार्य किये गये थे।इस वर्ष ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा निर्धन किसानों से तरबुज खरीद कर गौ माता की सेवा निर्धन लाचार परिवार के सदस्यों के बीच तरबूज का वितरण कार्य किया जा रहा है। गौ माता की सेवा सुधा देवी सुल्तानीया एवं उनके परिवार के सौजन्य से ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा की गई।
संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, संस्था के सदस्य पुर्णमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, धीरज कुमार गुप्ता,रामेन्द्र पाण्डेय, आलोक सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0