श्री श्याम मित्र मण्डल राँची का वार्षिक उत्सव सह निशान(ध्वजा)पूजन 19 फरवरी को मनाएगा

Feb 20, 2020 - 17:35
 0  11
श्री श्याम मित्र मण्डल राँची का वार्षिक उत्सव सह निशान(ध्वजा)पूजन 19 फरवरी को मनाएगा

राँची : श्री श्याम मित्र मण्डल राँची 19 फरवरी, बुधवार को वार्षिकोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाएगा।
वार्षिक उत्सव के दिन ही श्री खाटु धाम बाबा को श्री श्याम ध्वजा अर्पित करने जाने वाले श्रद्धालुगण अपने-अपने ध्वजा का पूजन भी करेगे।
एकादशी के पावन अवसर पर वार्षिक उत्सव का आयोजन रात्रि 9 बजे से किया जाएगा। खाटु वाले श्री श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार किया जाएगा एवं दिव्य ज्योत प्रज्जवलित कर ध्वजा(निशान)पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ध्वजा पूजन का कार्यक्रम के साथ ही भजनों की अमृतवर्षा भी बाबा के दरबार में सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। बाबा को नाना प्रकार के मिठाईयों एवं फलों का भोग लगाया जाएगा।

श्री श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने बताया कि वार्षिक उत्सव में पूजित ध्वजा को श्री श्याम मित्र मण्डल राँची के श्रद्धालुगण सुरेश सरावगी के नेतृत्व में खाटु धाम में बाबा को 26 फरवरी को अर्पित करेगे।

महामंत्री आनंद शर्मा ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को वार्षिक उत्सव सह निशान पूजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0