श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट की महिला समिति ने गरीबों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

Jul 22, 2021 - 16:14
 0  9
श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट की महिला समिति ने गरीबों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

रांची। गरीबो के मसीहा संत शिरोमणी श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली, शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट की महिला समिति की सदस्यों द्वारा बृहस्पतिवार को शिवगंज, हरमू रोड के आसपास रहने वाले निर्धन परिवारों के बीच मलेरिया तथा डेंगु से बचाव हेतू 113 मच्छरदानी का नि:शुल्क वितरण किया गया।
मच्छरदानी वितरण के पूर्व में ही संस्था के कार्यक्रताओं द्वारा झोपड़ियों में रहने वाले निर्धन परिवारों के सदस्यों के बीच कूपन का वितरण किया गया था। जरूरतमंद प्रत्येक परिवार के लोगों को एक – एक मच्छरदानी का कूपन दिया गया था। जिससे कि मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम मे व्यवस्था बनी रहे और अधिक से अधिक निर्धन परिवार के सदस्यों को इसका लाभ मिल सके।
संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम मे मच्छर दानी का वितरण कर निर्धन लाचार परिवार के सदस्यों की सेवा संस्था के सदस्यों के सहयोग से की जाती है।इस वर्ष भी संस्था के सदस्यों ने 500 मच्छरदानी वितरण का लक्ष्य रखा है।
मच्छरदानी वितरण का कार्य संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी की देखरेख मे महिला समिति की सदस्यों के द्वारा किया गया।
मच्छरदानी वितरण के कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, संस्था की महिला समिति विधा देवी अग्रवाल, विमला जालान, शोभा जालान,सुनिता अग्रवाल,उर्मिला पाडिया, संतोष देवी अग्रवाल, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार,रमेन्द्र पाण्डेय,धीरज कुमार गुप्ता, आलोक सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0