शिव शिष्यों ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना,शिव संकीर्तन अष्टयाम संपन्न

Feb 23, 2020 - 11:05
 0  23
शिव शिष्यों ने की भगवान शिव की पूजा-अर्चना,शिव संकीर्तन अष्टयाम संपन्न

रांची : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवशिष्यों द्वारा एच ई सी परिसर स्थित शाखा मैदान, धुर्वा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अहर्निश शिव संकीर्त्तन अष्टयाम संपन्न हुआ। हर भोला,हर शिव के नाम की धूनी के साथ मंत्रोच्चार से माहौल सुवासित हो उठा। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि शिव की आराधना से मनुष्य सुखद अनुभूति प्राप्त करता है। शिव की महिमा अपरम्पार है। इस अवसर पर शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। जिसमें सैम्फोर्ड अस्पताल, कोकर के चिकित्सकों द्वारा आये हुए लोगों को निःशुल्क चिकित्सा एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने महती भूमिका निभाई। श्री आनन्द ने सैम्फोर्ड के निदेशक भानुप्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन में इनका योगदान सराहनीय है। इस आयोजन में वरेण्य गुरुभ्राता साहब हरीन्द्रानंद की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही शिवशिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्ष बरखा सिन्हा व शिवशिष्य परिवार के अध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मंडल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उपरान्त खिचड़ी का प्रसाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। शाखा मैदान शिवमय और मेले में तब्दील था। स्थानीय शिव शिष्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबन्ध किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0