शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्य पदार्थ

Apr 5, 2020 - 13:42
 0  10
शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्य पदार्थ

रांची : शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्वावधान में शिव शिष्यों द्वारा जरूरतमंदों के बीच 400 पैकेट खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिव शिष्यता के जनक साहेब श्री हरीन्द्रानंद ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि वैसे सभी शिव शिष्य यथासंभव जनमानस का सहयोग करें। साथ ही सरकार द्वारा दिए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन भी करें। उन्होंने महागुरु महादेव से इस विपदा की घड़ी में दया की याचना करने को कहा।खाद्य सामग्री वितरण के दौरन संस्था के मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद ने लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमसभी मिलकर इस कोरोना वायरस को हराएंगे।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष बरखा सिन्हा,उपाध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा, भूषण, आदित्य सहित अन्य मौजूद थे।खाद्य पदार्थ एक पैकेट में चावल,आटा,दाल,चूड़ा,गुड,आलू, हल्दी एवं अन्य वस्तु थी जो क़रीब 10 किलो है। जग्गनाथपुर,मौसीबाड़ी,पटेलनगर, लीची बाग़ान और चुटिया में आज बांटा गया।संस्था प्रतिदिन मुसीबत में फंसे गरीब परिवारों की मदद करती रहेगी।यह जानकारी मीडिया प्रभारी कन्हैया सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0