शिव शिष्य परिवार ने रांची प्रेस क्लब को सौंपा एंबुलेंस

Feb 13, 2020 - 12:58
 0  8
शिव शिष्य परिवार ने रांची प्रेस क्लब को सौंपा एंबुलेंस

रांची : शिव शिष्य परिवार की ओर से पत्रकारों एवं उनके परिजनों के सहायतार्थ आपात स्थिति में मदद के निम्मित एक एंबुलेंस प्रदान किया है। एंबुलेंस पत्रकारों के अलावा अन्य जरूरतमंदो के लिए भी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर शिव शिष्य परिवार के सलाहकार अर्चित आनंद ने कहा कि पत्रकार बंधु लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं,कठिन परिस्थिति में भी वो देश-दुनिया तक खबरें पहुंचाते रहते हैं। ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि पत्रकार बंधुओ के सहयोग के लिए सकारात्मक सोच रखें। इस संस्था के संस्थापक साहेब श्री हरीन्द्रानंद जी की प्रेरणा और मर्गदर्शन से यह पुनीत कार्य सम्भव हुआ है। मंत्री स्वास्थ्य विभाग (झारखंड) बन्ना गुप्ता ने संस्था की सराहना की। साथ ही प्रेस क्लब के पत्रकारों को शुभकामना दी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार ,सचिव अखिलेश सिंह, सुशील सिंह मंटू, राजन एवं अन्य उपस्थित थे। सभी ने शिव शिष्य परिवार को धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0