शबाना खान ने सहयोगियों के साथ वार्ड 17 को किया सेनेटाइज

Apr 22, 2020 - 13:39
 0  11
शबाना खान ने सहयोगियों के साथ वार्ड 17 को किया सेनेटाइज

रांची : लाॅकडाउन के दौरान वार्ड 17 की पार्षद शबाना खान, पार्षद पति सह समाजसेवी फिरोज उर्फ रिंकू ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर खुद कमान संभाला। बुधवार को उन्होंने नगर निगम के कामगारों के साथ मिलकर वार्ड 17 की एक-एक गली, मोहल्ला को सेनिटाइज करने का काम किया। इस दौरान शहर की सड़कों और बाजारों में दवा का छिड़काव भी किया गया। इस मौके पर फ़िरोज उर्फ रिंकू ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा। लोग बिना किसी कारण से घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि नगर निगम के मुलाजिम आपकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर हैं, आप अपने घरों में ही रहें। कोरोना वायरस से कई मौतें हो चुकी हैं। इससे केवल सावधान रहकर ही बचा जा सकता है। लोग घरों को भी सेनिटाइज करते रहें। अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो वह हमारे फोन पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि वार्ड 17 के लोगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0