वैश्विक महामारी से निपटने के लिए करनौती गांव की लड़कियाँ रोजाना बना रही सैंकड़ों मास्क

गाँव की लड़कियां प्रतिदिन अपने घर मे सैंकड़ों मास्क बनाकर जरूतमंदों में बाँट रही

Apr 14, 2020 - 19:19
 0  15
वैश्विक महामारी से निपटने के लिए करनौती गांव की लड़कियाँ रोजाना बना रही सैंकड़ों मास्क

बख्तियारपुर : कोरोना वायरस दिन-ब-दिन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाता जा रहा है। वहीं इस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग लड़ने में कई योद्धा अपनी जान की परवाह किए कोरोना के खिलाफ मैदान में उतर चुके हैं। जहां प्रशासन, सरकार, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस पूरे जी-जान के साथ इस संक्रमण से लोगों को बचाए रखने के लिए मुमकिन कदम उठा रही है। वहीं ऐसे कर्मवीर हैं जो लोगों को अपने अपने स्तर से बचाने के लिए सरकार का सहयोग करने में जुटे हैं।

अब तक हमने देश और प्रदेश के ऐसे कई क्रम वीरों के बारे में सुना है लेकिन सिर्फ युवाओं और पुरुषों के बारे में सुना होगा। लेकिन बख्तियारपुर प्रखंड के अंतर्गत करनौती गांव की लड़कियां भी इस योगदान में पीछे नहीं है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है करनौती गांव से जहां लड़कियां अपने गांव को कोरोनावायरस के दंश से बचाए रखने के लिए आगे आकर अपने गांव को सुरक्षित रखने का बीड़ा उठाया है और अपने गांव में रोजाना सैंकड़ों मास्क बना रही है। जिसका वितरण करनौती गाँव के युवाओं के द्वारा ग्रामीणों में किया जा रहा है,तथा लोगों को नियमित मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लड़कियों के इस कार्य की सराहना की जा रही है। ऐसे कोरोना फाइटर्स को देशपत्र का सलाम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0