वैक्सीनेशन सेंटर पर सेवा दे रहे लोगों को दिव्यम फाउंडेशन ने किया सम्मानित

Jun 1, 2021 - 12:25
 0  17
वैक्सीनेशन सेंटर पर सेवा दे रहे लोगों को दिव्यम फाउंडेशन ने किया सम्मानित

रांची। सामाजिक संस्था “दिव्यम फाउंडेशन” शहर के अंतर्गत विभिन्न कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर सेवा दे रहे स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और सफाईकर्मियों को कोरोना योद्धा का सम्मान देते हुए उन्हें सहयोग कर रहा है। इस क्रम में मंगलवार को दिव्यम फाउंडेशन-युवा सोच, के सदस्यों ने उनके बीच जाकर फूल,जूस,सेनेटाइजर और मास्क देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर
संस्था के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में हथियार का काम कर रहा कोरोना वैक्सीन को आमजनों के बीच पहुंचाने के लिए ये लोग मेहनत कर रहे हैं। समाज के सजग नागरिक होने के नाते यह हमारा और हमारी संस्था का कर्तव्य है कि निस्वार्थ सेवा में लगे लोगों का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि संक्रमण पर काबू पाने के लिए यह जरूरी है कि लोग अनावश्यक घरों से न निकलें। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें और अपना समय आने पर वैक्सीन अवश्य लें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कृष्णा मिश्रा, कुशाग्र सिंह राजपूत,अजीत सिंह, नितेश कुमार सिंह,बलराम मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0