वीरांगना गोलमुरी मंडल की ओर से सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

Jul 25, 2021 - 15:14
 0  9
वीरांगना गोलमुरी मंडल की ओर से सफाईकर्मियों को किया गया सम्मानित

रांची/जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन गोलमुरी मंडल की ओर से रविवार को सफाई कर्मियों को भोग खिलाया गया। इसके बाद अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव के मद्देनजर मास्क दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरांगना गोलमुरी मंडल अध्यक्ष चित्रलेखा सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरांगना फाउंडेशन की झारखण्ड प्रदेश कार्यालय प्रभारी सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष रजनी सिंह एवं नीलम सिंह नीलू, रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह, कंचन सिंह, सीमा सिंह उपस्थित थीं। इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि आने वाले समय में वीरांगना गोलमुरी मंडल की ओर से समाज की प्रतिभावान बच्चों को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज की जो भी गरीब बच्चियां हैं, उनके बीच पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। इसके लिए वीरांगना फाउंडेशन के वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0