वीमेन्स कॉलेज की यूजी और पीजी की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन कराने को लेकर एन.एस.यू.आई ने प्राचार्य का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

Jun 21, 2021 - 10:15
 0  7
वीमेन्स कॉलेज की यूजी और पीजी की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन कराने को लेकर एन.एस.यू.आई ने प्राचार्य का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

रांची। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में वोमेन्स कॉलेज की यूजी और पीजी की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन कराने को लेकर
वोमेन्स कॉलेज की प्राचार्या का घेराव किया एवं ज्ञापन सौंपा। इंदरजीत सिंह ने दो दिन पहले ही इस मामले को लेकर रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया था। उन्होंने कहा कि छात्राएं जो दूसरे दूसरे राज्य में रहती है, रांची आ कर ऑफलाइन परीक्षा देने में समर्थ नही हैं। कोरोना काल को देखते हुए अभी सभी जगह परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है। अभी न ट्रांसपोर्ट की सुविधा शुरू हुई है न रहने की और इस कोरोना काल मे ऑफ लाइन परीक्षा देना संभव नहीं है। रांची के अन्य कॉलेजो में भी ऑनलाइन प्रक्रिया से परीक्षा ली जा रही है। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि ऑफ लाइन परीक्षा आयोजित कर के छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने प्राचार्य को कहा कि अगर दो दिनों में छात्र हित में फैसला नही आया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कॉलेज की प्राचार्या ने कहा कि कॉलेज की बोर्ड की बैठक करके एवं यूनिवर्सिटी से राय विचार कर के जल्द ही छात्र हित मे निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में इंदरजीत सिंह के साथ प्रणव सिंह, राहुल महतो, नंदिनी, प्रेरणा एवं वीमेन्स कॉलेज की छात्राएं मौजूद थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0