विश्वकर्मा महासभा का अभिनंदन समारोह, नवनिर्वाचित विधायक सुदिव्य कुमार हुए सम्मानित

विश्वकर्मा महासभा का अभिनंदन समारोह, नवनिर्वाचित विधायक सुदिव्य कुमार हुए सम्मानित

रांची : विधानसभा परिसर स्थित सभागार में रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप सोनी ने की। इस मौके पर विशेष रूप से गिरिडीह से नवनिर्वाचित विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सोनी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी, शाल, गुलदस्ता, मोमेंटो एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता , महासभा के राष्ट्रीय सचिव शिवजी शर्मा एवं विधानसभा के संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा का भी शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ सोनी ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी विश्वकर्मा वंशजों के कारीगरों (लौहकार ,काष्टकर ,ताम्रकार, शिल्पकार और स्वर्णकार) को 10 – 10 हजार का किट (औजार ) की व्यवस्था राज्य सरकार करे। साथ ही महासभा की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके एजेंडे में दिए गए आरक्षण को विधायक के माध्यम से 36% आरक्षण पिछड़ों को लागू करवाने की बात कही गई। पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने कहा कि केरल राज्य की तरह आर्टिजन डेवलपमेंट बोर्ड बनाने हेतु नवनिर्वाचित विधायक को पहल करना चाहिए। पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है । संगठन मजबूत होगा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में विश्वकर्मा वंशज से अधिक विधायक चुनकर आएंगे। नवनिर्वाचित विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने आश्वासन देते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज की बातों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि महासभा का एक शिष्टमंडल उनके नेतृत्व में अगले माह मांग पत्र के साथ हेमंत सोरेन से मिलेगा। सभा में पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता, संरक्षक गंगा प्रसाद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव शिवजी शर्मा , वरीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, विधानसभा के संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, उपाध्यक्ष ज्योति मथारू , कृष्णा विश्वकर्मा के अलावा अन्य लोगों ने भी अपना विचार रखे। सभा का संचालन प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया । इस कार्यक्रम में श्रीकांत शर्मा, अखिलेश सोनी , रांची जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, मनोज शर्मा , अधिवक्ता रमेश प्रजापति , शशिकांत शर्मा , प्रताप प्रजापति , पुष्पा विश्वकर्मा , अनिता शर्मा, निर्मला देवी, भीम शर्मा, शिवाजी शर्मा ,राजेंद्र शर्मा शत्रुघ्न प्रसाद, मुकेश राणा, कृष्णा विश्वकर्मा, नारायण विश्वकर्मा, उदय शर्मा, सहित काफी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिन्हा स्वर्णकार ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0