विश्व सनातन वैश्विक संघ ने जरूरतमंद परिवारों के बीच निशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण किया

Apr 22, 2020 - 14:49
 0  14
विश्व सनातन वैश्विक संघ ने जरूरतमंद परिवारों के बीच निशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण किया

देवघर : विश्व सनातन वैश्विक संघ के तत्वाधान में बंपास टाउन मोहल्ले में एक सौ जरूरतमंद परिवारों के बीच निशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान वैश्विक संघ के संस्थापक रोशन मिश्रा के अगुवाई में संघ के सदस्य शिवम के द्वारा सभी जरूरतमंद परिवारों के घर घर जाकर चावल, दाल, नमक, सरसों तेल आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर संघ के लक्ष्मीकांत तिवारी, अमरजीत सिंह, विश्वजीत राणा, सहित अन्य मोहल्ले के लोग उपस्थित थे। संघ के संस्थापक श्री मिश्रा ने कहा कि हमारा देश आज कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है जिसके कारण गरीबों की स्थिति दयनीय हो गई है। ऐसे में उसके लिए कुछ कर पाना सौभाग्य की बात है और अपने आप में गर्व महसूस करने की बात है। साथ ही मोहल्ले के लोगों से अपील किया कि लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें ताकि करोना का हमारे शहर से ही नहीं बल्कि हमारे पूरे देश से इसका नामो निशान मिट सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0