विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरकेडीएफ विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन वेबीनार आयोजित

सभी प्राणियों के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सिद्धार्थ कपूर

Jun 5, 2021 - 16:37
 0  12
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरकेडीएफ विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन वेबीनार आयोजित

रांची। राजधानी स्थित आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में यूएसए के बोस्टन नगर स्थित फ्रेमिंघम स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ.जॉन उमित पल्बियक बतौर मुख्य वक्ता लाइव जुड़े रहे। वेबीनार का मुख्य विषय ग्लोबल वार्मिंग, कार्बन फुटप्रिंट एवं पर्यावरण संरक्षण था। अपने संबोधन में डॉ जॉन ने वैश्विक तौर पर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पूरी दुनिया में गहरा रही है। इससे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है।
वेबीनार में बतौर मुख्य अतिथि आरकेडीएफ ग्रुप के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ कपूर ने भी शिरकत की। वेबीनार का शुभारंभ आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.एस चटर्जी के स्वागत भाषण से हुआ।
अपने संबोधन में आरकेडीएफ समूह के एमडी सिद्धार्थ कपूर ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि सभी प्राणियों के लिए पर्यावरण की स्वच्छता जरूरी है। पर्यावरण प्रदूषण के कारण मानव जीवन सहित अन्य वन्य जीवन पर भी संकट गहराने लगा है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबों की सामूहिक सहभागिता जरूरी है। वेबीनार में बतौर अतिथि आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.अमित कुमार पांडे ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों एवं आरकेडीएफ विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वेबीनार का संचालन आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.पंकज चटर्जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय की एकेडमिक्स डायरेक्टर डॉ.अनिता कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम में 436 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह वेबीनार गूगल मीट में कराया गया और यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग भी हुई। कार्यक्रम में आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण जुड़े रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0